Breaking News

UP: रामपुर में डांस करते-करते युवक की हो गई मौत

 UP: रामपुर में डांस करते-करते युवक की हो गई मौत

रामपुर : शाहबाद में वैवाहिक कार्यक्रम में डांस करते समय रामपुर निवासी टैंट मालिक सौरभ रुहेला उर्फ सोनू (36) की मौत हो गई। अचानक हुई मौत के बाद से कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया। सूचनी पर पुलिस भी पहुंच गई। 


रामपुर के पुराना गंज के छिपियांन मोहल्ले निवासी सौरभ रुहेला उर्फ सोनू डांस ग्रुप चलाते थे। धार्मिक कार्यक्रमों में झांकियां में कलाकारी का काम भी करते थे। पिछले दो माह पूर्व सौरभ रुहेला उर्फ सोनू ने शाहबाद में टैंट की दुकान खोल ली थी। शुक्रवार को नगर शाहबाद के बिलारी बस स्टैंड स्थित ईदगाह के सामने एक वैवाहिक कार्यक्रम था।

 

No comments