Breaking News

Kanpur: नेताजी एक्सप्रेस के एसी कोच से 18 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

 वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनों के एसी कोच में शराब और नशीले पदार्थाें की तस्करी का खेल चल रहा है। नेताजी एक्सप्रेस 12311 के एसी कोच से पुलिस ने दो लोगों को 18 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को जीआरपी प्रयागराज के हवाले कर दिया गया। ये गांजा उड़ीसा से लेकर दिल्ली जा रहे थे।



आरपीएफ जीएमसी की इंस्पेक्टर सुरुचि शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन में चेकिंग के दौरान एसी फर्स्ट कोच में काले रंग के बैग और ट्रॉली बैग मिला। इसमें एक में 10 किलो और एक में आठ किलो गांजा था। ये बैग एसी फर्स्ट की बर्थ नंबर 36 में सफर कर रहे रवि कुमार के निकले। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी बी थ्री की बर्थ नंबर 43 पर यात्रा कर रहे मोनू कुमार को भी बताया।

No comments