हरदोई में मुर्दा पहुंचा रजिस्ट्री ऑफिस बेंच दी सारी जमीन, हैरान करने वाला मामला उजागर
-- हरदोई में मुर्दा पहुंचा रजिस्ट्री ऑफिस बेंच दी सारी जमीन हैरान करने वाला मामला उजागर।
हरदोई में एक भूमिया का बड़ा कारनामा हुआ उजागर।
-- 65 वर्षीय वृद्ध के 20 वर्ष पूर्व मृतक पिता को कागजों पर जिंदा कर किया बड़ा खेल।
अपने मृतक पिता विष्णु कुमार बाजपेई को कागजों पर जिंदा कर फर्जी बैनामा का लगाया आरोप
गांव के एक भूमाफिया फर्जी बैनामा कराने का लगाया आरोप।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के अतरौली थाना इलाके के अरसलिया भूड़ गाँव से एक हैरत अंगेज कारना मन सामने आया है।अरसलिया भूड़ गाँव निवासी विनोद कुमार बाजपेई नामक वृद्ध किसान ने गांव के ही बृजभूषण बाजपेई नामक दबंग भूमिया पर अपने 20 वर्ष पूर्व अपने मृतक पिता को कागजों पर जिंदा कर अपनी चार बीघा जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित विनोद कुमार बाजपेई का यह आरोप है। उनके पिता विष्णु कुमार बाजपेई का सन 1996 में निधन हो गया था। जिनके मृतक प्रमाण पत्र भी पीड़ित के पास उपलब्ध है। लेकिन आरोपी भूमाफियाओं ने उन्हें कागजों पर जिंदा कर और गांव के ही एक अलग व्यक्ति को खड़ा कर उनका नाम दर्शाकर फर्जी बैनामा करा लिया। जब पीड़ित को इस बात की जानकारी मिली तब पीड़ित विनोद कुमार बाजपेई नामक किसान लगातार अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं।और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़ित किसान को न्याय न मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से रो रो कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। और अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
No comments