जाजमऊ आगजनी मामले में आज फिर फैसले की तारीख
जाजमऊ आगजनी मामले में सभी की निगाहें फैसले पर टिकी हैं लेकिन फैसला बार-बार टल रहा है। एमपीएमएलए सेशन कोर्ट ने सोमवार को फिर फैसले की तारीख लगाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराजगंज जेल से इरफान की पेशी होगी।
विगत 1 मार्च को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसले के लिए 14 मार्च की तारीख तय की थी। इसके बाद अलग-अलग कारणों से फैसला टलता रहा। इस बीच कोर्ट ने दोबारा दोनों पक्षों से लिखित बहस दाखिल करने को कहा था। नौ मई को सभी पक्षों की लिखित बहस भी कोर्ट में दाखिल हो गई थी लेकिन अब तक फैसला नहीं आ सका।

No comments