लखनऊ : पुलिस बल का समय के साथ आधुनिकीकरण होना जरूरी - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आधुनिकीकरण नहीं हुआ तो पुलिस फोर्स पिछड़ जाएगी। जिसका कानून के राज पर खतरनाक असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजी कांफ्रेंस में स्मार्ट पुलिसिंग के जो सूत्र बताए थे, हमें उनका अनुसरण करना है। पुलिस को मॉडर्न होने के साथ मोबाइल होना पड़ेगा।
उन्होंने पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि सात साल में प्रदेश पुलिस ने देश में अपनी नई पहचान कायम की है। यूपी को भी नई पहचान दिलाई है। सात वर्षों में प्रदेश में कायम किए गये कानून के राज को दुनिया देख रही है। इसने पुलिस का सम्मान बढ़ाया है। निवेश और व्यापार की नई संभावनाओं तथा विकास एवं रोजगार के नए मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है। कानून का राज स्थापित होने से यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है

No comments