Breaking News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में निकाली गई धन्यवाद पदयात्रा

 शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में निकाली गई धन्यवाद पदयात्रा

हरदोई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश के क्रम में आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा धन्यवाद पदयात्रा का आयोजन शहर के कांग्रेस कार्यालय से किया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में धन्यवाद पदयात्रा का आयोजन किया गया। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी में इंडिया गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिलने से नफरत वादी ताकतों की करारी हार हुई है।यूपी की जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन धन्यवाद पदयात्राओं के माध्यम से लोगों के घर-घर जाकर हम उन्हें 2027 की विधानसभा चुनाव में पुनः जनादेश के लिए अपील करेंगे और बहुमत की सरकार बनाने के लिए हम लोग मेहनत करेंगे।

No comments