इनोवा में घुसी अर्टिगा कार, पति-पत्नी की मौत, दो हुए घायल
एटा राजमार्ग पर गांव भिसी मिर्जापुर के निकट छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में एक अर्टिगा कार आगे चल रही इनोवा कार में घुस गई। इनोवा कार पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा था।
हादसे में अर्टिगा कार सवार इटावा जिले के बकेवर निवासी दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र और चालक घायल हो गए। दोनों का सैफई के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सरकारी गाड़ी में सवार अधिकारी और उनके चालक का कुछ पता नहीं चला है।

No comments