Mahoba: लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह की मौत
महोबा जिले में सुबह से निकल रही तेज धूप व गर्म हवाएं जानलेवा बन गई हैं। मंगलवार को लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल व निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार रही। चिकित्सक बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
आग उगलती सूर्य की किरणों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जनपद हमीरपुर के बिलहड़ी गांव निवासी जयकिशोर प्रजापति (52) ट्रक चालक था। मंगलवार को वह अपने भांजे बाबू प्रजापति के साथ गिट्टी लेने पत्थरमंडी कबरई जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर टोल प्लाजा रिवई के पास अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। भांजे ने उसे सीट पर लेटाकर मुंह पर पानी की छींटे मारे और स्वयं ट्रक चालक चलाकर कबरई पहुंच जयकिशोर को सीएचसी में भर्ती कराया।

No comments