नदी में नहाने गए तीन दोस्त नदी में डूबे, एक की हुई मौत
नदी में नहाने गए तीन दोस्त नदी में डूबे,दो को नदी से बाहर निकाला गया जबकि एक की हुई मौत
हरदोई में गंगा स्नान करने गए तीन दोस्त नहाते समय डूब गए।इसमें दो दोस्तों को पास में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने बचा लिया, जबकि तीसरे साथी का पता नहीं चला।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम ने करीब 6 घंटे के बाद में शव को बरामद किया है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरवा गांव का मजरा रहीमपुर लोनारी निवासी आकाश,रेशु और सोनू बुधवार की सुबह देवीपुरवा के सामने गंगा स्नान करने गए थे।यहां पर एक किशोर आकाश डूबने लगा तो वो एक दूसरे को बचाने लगे। उसको बचाने में सारे ही साथी डूबने लगे। इनको डूबता देख पास में स्नान कर रहे लोगों ने रेशु और सोनू को बाहर निकाल लिया और आकाश को नहीं बचा सकें।
मामले की सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।इसके बाद पहुंचे उपनिरीक्षक रामलाल सोनकर ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद स्टीमर की मदद से 300 मीटर आगे 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गंगा नदी से शव को बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
No comments