Breaking News

हरदोई : राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को दिया गया ज्ञापन

ज्ञापन 
सेवा में,
 महामहिम राज्यपाल महोदया 
 उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ
विषय- प्रार्थना पत्र बावत ग्राम गनीपुर थाना बिलग्राम जिला हरदोई में ब्राम्हण परिवार की रिपोर्ट दर्ज कराने तथा सम्पूर्ण प्रकरण में निष्पक्ष जॉच कराये जाने के सम्बन्ध में 
महोदया
 निवेदन है कि ग्राम गनीपुर थाना बिलग्राम जिला हरदोई में दिनांक 13.05.2024 को दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गयी थी जिसमें ब्राहम्ण सुमित शुक्ला उर्फ सुपिन के गोली लगी है तथा यदुनन्दन पुत्र शंकर के भी चोटे आयी थी जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उपरोक्त घटना पुरानी रंजिश व राजनैतिक के कारण हुई है जिसमें यदुनन्दन की तरफ से मुकदमा पंजीकृत करके सुुमित शुक्ला को जेल भेजा गया है जो गोली लगने से घायल अस्पताल में भर्ती था जिसे स्थानीय पुलिस ने बिना डिस्चार्ज कराये तथा इलाज हेतु समुचित व्यवस्था न कराये बिना गिरफ्तार किया है। जो स्थानीय पुलिस बिलग्राम ने मानवाधिकार के नियमो का उल्लघंन किया है। न्यायहित में सुमित शुक्ला की भी रिपोर्ट दर्ज किया जाना आवश्यक है। यदि ऐसा नही हुआ तो सुमित शुक्ला न्याय पाने से वंचित रह जायेगा।  
सवर्ण चेतना सभा जिला अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, संजीव मिश्रा प्रदेश सचिव प्रवीण शुक्ला प्रदेश मंत्री रचित अवस्थी जिला सचिव राम अवस्थी जिला उपाध्यक्ष रहे

          जिलाध्यक्ष 
              आदर्श मिश्रा

No comments