आग से सात घरों की गृहस्थी राख,करीब छः लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
आग से सात घरों की गृहस्थी राख
-करीब छः लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई है।आगजनी में करीब छः लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी नन्हे के घर में मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने धीरे-धीरे पड़ोस के ही आत्माराम, रामनाथ मोहित,रामाधार, गुड्डू व सचिन के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घरों में जेवर कपड़े अनाज समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के प्रयास के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह लेखपाल लवकुश मौर्य ने मौके पर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का आकलन किया है।आग से सब कुछ जलकर राख,कैसे होंगे बेटी के हाथ पीले श्यामपुर गांव निवासी नन्हे का आगजनी में 20हजार नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर समेत कपड़े बर्तन अनाज समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। नन्हे की पुत्री रजनी की शादी 2 जुलाई को तय थी। पुत्री की बारात के लिए पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। नन्हे का कहना है कि सब कुछ जलकर राख हो गया। अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे? इसी तरह आत्माराम के घर में रखी 50हजार रूपये की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर जलकर राख हो गये। वहीं सचिन की पत्नी रोली के घर में रखी40हजार की नगदी समेत करीब एक लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर जलकर राख हो गये।
No comments