Breaking News

पीएम के रोड शो में उत्साहित समर्थक, गूंज रही शंख और शहनाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी पहुंचे। उन्होंने रोड शो की शुरुआत बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शाम पांच बजे शुरू किया। 


वह अस्सी के रास्ते गोदौलिया से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएंगे। यहां दर्शन-पूजन करेंगे। लगभग चार घंटे में पांच किमी के इस रास्ते को तय करेंगे।

गोदौलिया की ओर बढ़ा पीएम का रोड शो
पीएम मोदी की उर्जा बढ़ती जा रही है। रोड शो में लगातार वे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। पीएम मोदी का रोड शो जांगमबाड़ी मठ से आगे गोदौलिया की ओर बढ़ गया है। पीएम के साथ मौजूद सीएम योगी लगातार विक्ट्री साइन दिखाते हुए दिख रहे हैं। 

No comments