जनपद हरदोई से शक्ति वंदन पदयात्रा शुरु
आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने श्रीमती अलका गुप्ता जी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता व नेतृत्व में *नारी शक्ति वंदन पदयात्रा* का आयोजन किया गया ।
पदयात्रा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा हरदोई श्री अजीत सिंह बब्बनजी ने पदयात्रा को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया गया ।
नारी शक्ति वंधन पदयात्रा का शुभारंभ जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे श्रद्धेय बाबू त्रियुगी नाथ गुप्ता एडवोकेट कोठी से प्रारंभ होकर नुमाइश चौराहे मंदिर पर समापन किया गया । पदयात्रा में बड़ी संख्या में बहनों ने अपार ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी / मा०मोदी जी /मा०योगी जी / महिला-मोर्चा व जय श्रीराम के जोरदार जयकारे लगाते हुए पूर्ण की ।
नारी शक्ति वंधन पदयात्रा में मधुबाला , पदमा गुप्ता , सुमन सिंह , सुनीता राठौर , सोनी गुप्ता , सुमन पाल , सीमा देवी , गीता , अनीता देवी , शशि गुप्ता , रेखा ,कविता, हेमलता शशि, सुषमा , आदि बहने उपस्थिति रही l
No comments