Breaking News

यूपी: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, इस बार पैरेंट्स को दिखाई जाएंगी बच्चों की कॉपियां

 प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 

कक्षा एक से आठ की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 21 मार्च के बीच होंगी। पूरी परीक्षा 50 नंबर की होगी। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से पेपर तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। शासन ने इसके लिए मॉडल पेपर भी जारी किया है।

शासन के अनुसार कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा सिर्फ मौखिक होगी। कक्षा दो व तीन में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 50-50 फीसदी होंगे। कक्षा चार-पांच में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। इसके अंक 30-70 फीसदी होंगे। कक्षा छह से आठ की परीक्षा सिर्फ लिखित ही होगी। इसमें पूरे नंबर लिखित परीक्षा के ही दिए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रश्न पत्र 14 मार्च तक विद्यालयों को उपलब्ध कराएंगे।

No comments