यूपी बजट सत्र: मुख्यमंत्री योगी बोले- हमने वचन निभाया और मंदिर वहीं बनाया
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। पांच फरवरी को बजट पेश करने के बाद राम मंदिर जाने को लेकर भाजपा और सपा में बयानबाजी जारी है। भाजपा ने सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या दर्शन कराने का आमंत्रण दिया जिसे सपा नेताओं ने अस्वीकार कर दिया। सत्र से संबंधित सभी अपडेट देखें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता था। वो कहीं जाते थे तो रहने के लिए उन्हें कमरा नहीं मिलता था पर अब ये पहचान का संकट खत्म हो गया है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की छवि में बदलाव किया है। प्रदेश तरक्की कर रहा है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। देश ही नहीं दुनिया के नक्शे पर यूपी को पहचान मिल रही है। अयोध्या में विदेशों से पर्यटक आ रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश की छवि में सबसे बड़ा परिवर्तन कानून व्यवस्था के सुदृढ़ होने से हुआ है। अब यहां निवेशक आ रहे हैं और बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए तैयार हैंमुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए 31 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। पहले अयोध्या की गलियों में गोलियों की तड़तड़ाहट होती थी। परिक्रमा करने पर रोक थी। अब भव्य अयोध्या बन रही है। पहले कर्फ्यू का सन्नाटा था अब मंगल भवन अमंगल हारी... का गान होता है। आज दुनिया भर से लोग अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या को दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

No comments