Breaking News

चंडीगढ़ : पंजाब - हरियाणा बॉर्डर पर तनाव

 चंडीगढ़ : केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच पर आमादा हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। 


वहीं खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से दो किसानों की मौत की सूचना है।
 

किसानों की मौत से हरियाणा पुलिस का इनकार

दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत को हरियाणा पुलिस ने अफवाह करार दिया है। पुलिस का कहना है कि दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुआ है। 

वहीं जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी किसान की मौत नहीं हुई है। एक किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। किसानों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला किया है। इसके अलावा काफी किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। पुलिस को किसानों की तरफ से गोली के खाली खोल भी मिले हैं। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

No comments