दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के चार विकेट गिरे, उदय सहारन और सचिन ने संभाला मोर्चा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के 100 रन पूरे हो गए। कप्तान उदय सहारन और सचिन दास ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने चार विकेट गिरने के बाद टीम को संकट से बाहर निकाल लिया है। भारत ने 26 ओवर में चार विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। सचिन 44 गेंद पर 48 और उदय 60 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर ली है
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की स्थिति खराब है। टीम इंडिया के चार विकेट गिर चुके हैं। भारत ने 14 ओवर में 40 रन बना लिए हैं। सचिन दास छह और उदय सहारन पांच रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को तीसरा झटका अर्शिन कुलकर्णी के रूप में लगा। वह 30 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन लूस ने जुआन जेम्स के हाथों उन्हें कैच कराया। वहीं, प्रियांशु मोलिया पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मोलिया को भी लूस ने प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया।भारत को पहला झटका पहले ओवर की पहली गेंद पर लगा। आदर्श सिंह को क्वेना मफाका ने पहली गेंद पर आउट कर दिया। उनका कैच लुआन ड्रि प्रिटोरियस ने लिया। आदर्श खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए मुशीर खान क्रीज पर उतरे। वह भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। मुशीर खान को ट्रिस्टन लूस ने जुआन जेम्स के हाथों कैच कराया। मुशीर ने 12 गेंद पर चार रन बनाए। भारत का स्कोर दो विकेट पर आठ रन है। अर्शिन कुलकर्णी और कप्तान उदय सहारन क्रीज पर हैं।

No comments