वर्दी पहना युवक फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वाहनों की कर रहा था चेकिंग
उत्तर प्रदेश के आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के अबुल उलाह कट पर वर्दी पहना एक युवक फर्जी इंस्पेक्टर बनकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था।
मोबाइल से फोटो लेने के बाद चालान की धमकी देकर वसूली कर रहा था। मामले की जानकारी थाना न्यू आगरा पुलिस को मिली। दरोगा पहुंचा तो खाकी और तीन स्टार देखकर पहले तो सकते में आ गया। सलाम करने के बाद चेकिंग का कारण पूछा। बातों-बातों में ही असली नकली का फर्क पता कर लिया। फर्जी इंस्पेक्टर की पुष्टि होने पर आरोपी को पकड़ लिया
No comments