महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई ने जीता टॉस, दिल्ली के खिलाफ गेंदबाजी चुनी
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली की पारी की शुरुआत हो चुकी है।
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स गत विजेता मुंबई इंडियंस से बदला लेने के लिए तैयार है। दिल्ली की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत के लिए उतरी हैं। वहीं, इस मुकाबले में मुंबई के लिए पहला सीजन खेल रहीं शबनिम इस्माइल पारी का पहला ओवर फेंक रही हैं।मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कैप, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, राधा यादव, शिखा पांडे

No comments