समुद्री सीमा से ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती, संदिग्ध पाकिस्तानी-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
गुजरात के आतंकवादी रोधी दस्ते ने भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ अरब सागर में एक संयुक्त अभियान में चलाया। इस दौरान एक ईरानी नौका को रोककर उसके चालक दल के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया। अधिकारियों को संदेह है कि यह लोग ईरान और पाकिस्तान से हो सकते हैं। इनके पास से हजारों करोड़ रुपये की कीमत का 3300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया
संघीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनसीबी और अन्य एजेंसियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। देश में अब तक की सबसे अधिक अपतटीय जब्ती (मात्रा के आधार पर) की है। नौका से गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के ईरानी या पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके पास से राष्ट्रीयता का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। भारतीय नौसेना ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ भारतीय नौसेना ने लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ (3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथामफेटामाइन 25 किलोग्राम मॉर्फिन) ले जा रहे एक संदिग्ध नौका को पकड़ा। अबतक सबसे अधिक जब्त किया मादक पदार्थ है। पकड़ी गई नौका और चालक दल के सदस्यों के साथ-साथ प्रतिबंधित पदार्थों को भी भारतीय बंदरगाह पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया हैएनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि एनसीबी, नौसेना और एटीएस गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इससे करीब 3,300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए। यह भारत में ड्रग्स की सबसे बड़ी अपतटीय जब्ती है। इस सिलसिले में पांच संदिग्ध विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया और संदेह है कि इनका संबंध पाकिस्तान से है

No comments