Breaking News

हरदोई : सिपाही की बेटी ने फंदा लगाकर दी जान

हरदोई। बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्षनगर झबरापुरा में एक युवती का शव कमरे में पंखे के कुंडे पर दुपट्टा के फंदे से लटका मिला।

 युवती के पिता पुलिस विभाग में प्रयागराज में सिपाही हैं। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

हर्षनगर झबरापुरवा निवासी रामनिवास पुलिस विभाग में प्रयागराज जनपद में सिपाही हैं। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। परिवार यहीं पर रहता है। परिवारीजनों ने बताया कि पुत्री रश्मी ने बीए की परीक्षा पास कर ली थी और एसएससी की तैयारी कर रही थी। किसी बात से खफा होकर मंगलवार की रात घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।

बताया कि बुधवार सुबह जब 10 बजे तक रश्मी कमरे से बाहर नहीं निकली तो, परिजनों ने खुलवाने का प्रयास किया लेकिन, दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पर उन्होंने दरवाजे को तोड़कर देखा तो, रश्मी का शव फंदे से लटक रहा था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments