BKU पंचायत का पूरा अपडेट: टिकैत बोले- आंदोलन में देनी पड़ेगी कुर्बानी
किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भाकियू की पंचायत में 21 फरवरी को यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड़ और दिल्ली के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का एलान किया गया। इसके अलावा 26 और 27 फरवरी को किसान हरिद्वार से गाजीपुर तक अपने-अपने क्षेत्र में हाईवे पर दिल्ली की ओर ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताएंगे। हाईवे वनवे कराकर वाहनों का आवागमन भी जारी रहेगा
किसान भवन पर भाकियू की मासिक पंचायत में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड़ और दिल्ली के पदाधिकारी शामिल हुए। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करने का प्रस्ताव पंचायत के बाद संयुक्त किसान मोर्चा को भेजा जाएगा। मोर्चा की सहमति से अंतिम फैसला होगा। सरकार के पास अभी भी समय है। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते। किसानों से एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि हम पंजाब और हरियाणा के साथ हैं, लेकिन उन्होंने थोड़ी जल्दी कर दी है। दिल्ली को एक साथ घेरना था।

No comments