कांग्रेस पर ₹115 करोड़ कर बकाया', सूत्रों का आयकर विभाग के हवाले से दावा- कोई खाता सीज नहीं हुआ
आयकर विभाग कांग्रेस के मामले में कर वसूली के लिए कार्रवाई की सामान्य प्रक्रिया का पालन करेगा। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) इस मामले की सुनवाई 21 फरवरी को करेगा। आयकर विभाग का कांग्रेस पर वर्तमान बकाया 115 करोड़ रुपये है। कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर आयकर विभाग के एक सूत्र ने एएनआई को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के किसी भी बैंक खाते का परिचालन बंद नहीं किया गया है या उन्हें जब्त नहीं किया गया है
आयकर विभाग के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि कांग्रेस ने केवल 78 लाख रुपये का कर भुगतान किया, इसलिए सीआईटी (अपील) ने उनकी याचिका खारिज कर दी। फिर से कांग्रेस पार्टी मई 2023 में ITAT में दूसरी अपील के लिए गया।
सूत्रों के अनुसार हालांकि, कांग्रेस ने आईटीएटी में टैक्स डिमांड पर किसी भी रोक के लिए आवेदन नहीं किया। अक्टूबर 2023 में, कांग्रेस पार्टी ने ₹1.72 करोड़ का भुगतान किया। आईटीएटी की ओर से आज कोई आदेश पारित नहीं किया गया है। आयकर विभाग के अनुसार अपनी अपील में कहीं भी कांग्रेस ने कर-देय राशि पर असहमति नहीं जताई है। विभाग की ओर से किसी भी बैंक खाते का संचालन बंद नहीं किया गया है

No comments