हरदोई : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, समारोह के साक्षी बनेंगे हरदोई के छह संत
हरदोई : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हरदोई जिले के छह संत भी शामिल होंगे। इन संतों की सूची और निमंत्रण पत्र गुरुवार को आ गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचार परिवार के जिम्मेदारों ने गुरुवार से ही आमंत्रित किए गए सदस्यों से मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपना भी शुरू कर दिया।
अयोध्या के राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हर जनपद से कुछ चुनिंदा लोगों को बुलाया जा रहा है। हरदोई जनपद से उक्त समारोह के लिए किसी को भी बुधवार तक निमंत्रित न किया जाना चर्चा का विषय था, लेकिन गुरुवार सुबह इन चर्चाओं पर विराम लग गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी ने बताया कि गुरूवार को विहिप के प्रांत धर्माचार्य प्रमुख विमल अयोध्या से निमंत्रण पत्र लेकर हरदोई पहुंचे। सभी आमंत्रित संतों को निमंत्रण पत्र देकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने का अनुरोध किया गया। कहा गया कि सभी संत 18 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएं।

No comments