शोक मोह भय को नष्ट करती हैं श्रीमद्भागवत कथा : अनूप महाराज
जिला हरदोई के ग्राम दौली में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ असलापुर धाम से पधारे हुए सुप्रसिद्ध कथावाचक अनूप ठाकुर जी महाराज द्वारा कलश यात्रा के साथ हुआ प्रातः काल की बेला में बड़े धूमधाम से गाजे बाजे के साथ कथा पांडाल से कलश यात्रा निकाली गई
कलश यात्रा दौली, ममरखापुर, कडेरी फार्म, पुरौरी, लोनार होते हुए गर्रा नदी पहुंची जहां पूजा अर्चना के साथ घट भरकर पुनः कथा पांडाल में स्थापित किये गयें
प्रथम दिवस की कथा को सुनाते हुए कथावाचक अनूप ठाकुर जी महाराज ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा शोक मोह भय से ग्रसित प्राणियों को इससे परे लें जाती हैं जब बहुत से जन्मों का पुण्य उदय होता है तब हम आप सबको श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का सुअवसर प्राप्त होता हैं
मानव जीवन में परोपकार की भावना आने से सुख और पुण्य प्राप्त होता हैं भागवत कथा सुनना हमारा आपका कर्तव्य है| इसे सुनने से प्रभु की प्राप्ति होती हैं मानव जीवन में भक्ति योग व कर्म योग का विशेष महत्व होता हैं! मनुष्य को सदैव ईश्वर के स्वरूप का ध्यान करते रहना चाहिए! भागवत श्रवण करने से मन पवित्र हो जाता है!
इसी के साथ साथ व्यास अनूप महाराज ने भक्ति ज्ञान वैराग्य व गोकर्ण धुंधकारी की कथा को विस्तार पूर्वक सुनाया! आयोजक परिक्षित रूपेन्द्र सिंह सपत्नीक, राधेश्याम अवस्थी,शोभित सिंह, मुकेश सिंह, वीरपाल सिंह, कुलदीप सिंह टिंकल यादव राकेश यादव, पुनीत सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह, ब्रजपाल सिंह, इन्द्रपाल यादव, अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें
No comments