राम मंदिर: पहले दिन पहुंचे अनुमान से ज्यादा लोग, भीड़ बढ़ने से हुई धक्का-मुक्की
अयोध्या : रामलला के दर्शन के लिए मंगलवार को अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच गई। इससे व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं।
दर्शन करने के लिए लाइन में लगे तमाम श्रद्धालु भीड़ में दबने से गश खाकर गिर पड़े। धक्कामुक्की हुई तो बढ़ी संख्या में श्रद्धालु बचने के लिए भागे। इसमें कुछ के हाथ-पैर टूट गए। कुछ चुटहिल हो गए। उनके जूते चप्पल छूट गए।
कम होने के बजाय राममंदिर के सामने श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ती देखकर पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
No comments