Breaking News

भक्तों को अभय करने भूतल पर आते भगवान : अनूप महाराज

जिला हरदोई के ग्राम दौली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में असलापुर धाम से पधारें सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य अनूप ठाकुर जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। 

कथा के दौरान पूरा पंडाल ब्रज में हो रही जय जयकार और नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...जैसे भजनो से पूरा पंडाल गूंज उठा। भागवताचार्य ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, इस पृथ्वी पर तब-तब भगवान अधर्म का नाश करने और धर्म की पताका फहराने ऋषि मुनियों के लिए स्वयं आते है। कंस के अत्याचार और संतों के कष्टो को दूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने कंस के कारागृह में अवतार लिया। जन्म के समय माया से सभी पहरेदार सो जाते हैं एवं कारागृह का ताला खुल जाता है। वसुदेव यमुना पार करके कृष्ण को गोकुल में पहुंचा आते हैं। वहां से योगमाया रूपी कन्या लेकर आते हैं। उसने कंस को याद दिलाया कि अब उसका अंत निश्चित है। यहां गोकुल में जैसे ही नंद बाबा यशोदा ने भगवान को देखा तो सब कुछ बलिहार कर दिया और फिर बड़ी खुशी से जन्मोत्सव मनाया! इस मौके पर परिक्षित रूपेन्द्र सिंह सपत्नीक, डीके सिंह प्रधान, अरविंद प्रधान, विजेन्द्र सिंह, जयराम ठेकेदार, भानुप्रताप सिंह, वीरेश सिंह, जगराज सिंह, वेद सिंह राठौड़, सीताराम अजयपाल कश्यप, आशाराम कोटेदार, समेत आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें!

No comments