Breaking News

वार्ड संख्या 22 के लगभग 80 से 100 नागरिकों ने किया प्रतिभाग

खुशहाली स्वछता परियोजना नगरीय के  तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य में युवाओं एवम बुजुर्गों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए क्रिकेट मैच के माध्यम का प्रयोग करते हुए KSP SWACCHTA LEAGUE season 1 के प्रथम चरण में वार्ड स्तरीय दो टीमों युवा एवम बुजुर्गों के मध्य आयोजित किया गया जिसमे वार्ड संख्या 22 के लगभग 80 से 100 नागरिकों ने प्रतिभाग किया टीमों का नाम क्रमश  (KSPनिर्मल एवम KSP स्वच्छ) जहां पर KSP स्वच्छ युवाओं की टीम तथा KSP निर्मल बुजर्गो की टीम थीं ।

इस प्रतियोगिता का उदघाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आदरणीय सुखसागर मिश्र ( मधुर ) जी , नगर पालिका परिषद EO विनोद कुमार सोलंकी  तथा जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार सिंह की गरिमामई उपस्तिथि में किया गया ।

समस्त कार्यक्रम का उद्देश्य खुशहाली स्वच्छता परियोजना में वार्ड से निकलने वाले कूड़े को शत प्रतिशत अलग अलग करके निकालना तथा वार्ड की सफाई व्यवस्था तथा एकल उपयोगी प्लास्टिक के प्रतिबंधन हेतु लोगो में जागरूकता लाना रहा ।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद हरदोई, डीसीएम श्रीराम फाउंडेशन, फिनिश सोसाइटी टीम  तथा वार्ड पार्षद रोहित कश्यप के तत्वधान में किया गया ।

No comments