Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा व्यापारियों से रविवार को भी होती है वसूली

ब्यूरो हरदोई

खाद्य सुरक्षा विभाग हरदोई के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकिशोर ने बिलग्राम, सांडी, माधौगंज, मल्लावां, हरपालपुर, सवाजपुर, बालामऊ, संडीला आदि में किराना व्यापारियों से मिठाई वालों से चिलिंग प्लांट, दूध डेयरी, मीट की दुकान वालो से 10 से 15 हजार रुपए प्रति व्यापारी से जमकर वसूली की गई है। 

जिन व्यापारियों ने रुपए देने से इनकार किया, तो उन व्यापारियों को नमूना भरकर जेल भिजवाने की धमकी देते हैं। जिन छोटे-छोटे व्यापारियों ने रुपया नहीं दिया। उन्हीं व्यापारियों के नमूने भरे गए किसी बड़े व्यापारी का नमूना नहीं भरा गया, क्योंकि उनसे मुंह मांगी रकम मिल गई। एक माह पूर्व दिवाली में तो जमकर वसूली हुई हैं। अब तो रविवार के दिन भी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी प्राइवेट वेगन आर गाड़ी से बिलग्राम रोड फर्दापुर में वसूली कर रहे थे। खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग की वसूली से व्यापारी पूरी तरीके से टूट चुके हैं व्यापारियों का कहना है कि हमारी शिकायत पर जिला प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं देता और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी हमारी दुकानों पर आकर हमको ही धमकी देते हैं कि तुम्हारा सैंपल भर के तुम्हें जेल भिजवा दूंगा। खाद्य 
 विभाग का गोरख धंधा आखिर कब तक ऐसे चलेगा उच्च अधिकारी संज्ञान ले।

No comments