ड्रग इंस्पेक्टर के संरक्षण में दर्जनों से अधिक चल रहे बिना लाइसेंस के फ़र्ज़ी मेडिकल स्टोर
हरदोई ड्रग इंस्पेक्टर के संरक्षण में बिना लाइसेंस के चल रहे दर्जनों से अधिक मेडिकल स्टोर जिन पर जांच के नाम पर की जाती है खानापूर्ती
ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यालय में दो व्यक्ति बैठे रहते हैं जिनके माध्यम से लाइसेंस रिन्यूअल व अन्य काम भी किये जाते हैं जबकि मेडिकल स्टोर पर मानक विहीन दवाइयां बेचने की बात कई बार सामने आई. परन्तु अवैध मेडिकल स्टोर्स संचालकों पर कोई भी कार्रवाई नही की जाती है।
और बिना नाम व बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से दवाइयां बेच रहे है। मेडिकल स्टोरो पर लगाम लगाने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापेमारी कर उनको राहत दे दी जाती है जबकि ऐसे मेडिकल स्टोरो को सीज कर देना चाहिए बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोरो में तकरीबन कई लाखों की दवाइयों का भंडारण कर रखा गया हैं। तथा कई तरह की संदिग्ध दवाओं की खुलेआम बिक्री भी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जिले में अवैध तरीके से कई मेडिकल स्टोर चलाए जा रहें हैं. जिनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं हैं. इसके अलावा कई मेडिकल स्टोर पर मानक विहीन दवाइयां (non standard medicines) बेंच रहे हैं। इसके अलावा फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक एलोपैथिक दवाइयों के साथ-साथ जानवरों की भी दवाइयां शामिल कर बेंच रहे है। जब जांच अभियान चलाया जाता है तो छापेमारी में मेडिकल स्टोर पर मानक विहीन दवाइयां बेचने की बात सामने आती है
लेकिन बिना लाइसेंस धड़ल्ले जेनेरिक से दवाइयां बेच रहे ऐसे मेडिकल स्टोरो पर ड्रग इंस्पेक्टर लगाम नही लगा पा रही है।
ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यालय में दो ब्यक्ति बैठे रहते हैं जो लाइसेंस के नाम पर वसूली करते हैं और मैडम 12:00 बजे कार्यालय में आती है। इस तरह से अवैध दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर लगाम नहीं लग पा रही है उच्च अधिकारी संज्ञान ले और बिना लाइसेंस के चल रहे दर्जनों से अधिक मेडिकल स्टोरो पर लगाम लगाया जाए जिससे यह मेडिकल स्टोर संचालक लोगों की जान के साथ खिलवाड़ ना कर सके।
No comments