विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की की गई मांग
विकासखंड टंडियावा के ग्राम पंचायत शिवरी में विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की की गई मांग।
हरदोई।जनपद के विकासखंड टंडियावा की ग्राम पंचायत शिवरी में विकास कार्यों के नाम पर किए गए भारी भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच करने की मांग की है।
आपको बता दें इससे पहले भी यह ग्राम पंचायत चर्चा में रही है और इस ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर प्रधान द्वारा की गई भारी अनियमितताओं का आरोप लगता रहा है। ग्रामीणों ने अनेकों शिकायतें की हैं ,लेकिन प्रधान की दबंगई के चलते उसकी सभी जांचे ठंडे बस्ते में डालकर उसे अभयदान दिया गया है। इसी ग्राम पंचायत के निवासी हरिराम वर्मा ने विगत 5 दिसंबर को जनपद में मंडलायुक्त की उपस्थित मे आयोजित किए गए जनता दर्शन के कार्यक्रम में शपथ पत्र युक्त एक पत्रावली मंडल आयुक्त को देकर जांच करने की मांग की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मंडलायुक्त रोशन जैकब ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच करने के लिए निर्देशित किया और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच के लिए लिखा गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपने अधीनस्थ एडीओ पंचायत को जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए लिखा, लेकिन जांच अभी तक लंबित है और मौके पर जाकर किसी अधिकारी द्वारा न तो जांच की गई है और न ही विकास कार्यों को देखा गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई बार जांच करने की शिकायतें की गई लेकिन एडीओ पंचायत द्वारा लेनदेन करके सभी जांचे ठंडे बस्ते में डाल दी गईं और प्रधान निडर होकर विकास कार्यों में धांधली कर रहा है।यह भी जानकारी मिली है कि उपरोक्त ग्राम पंचायत में 23 लाख से ऊपर का गवन भी पाया गया है लेकिन इसके बावजूद भी उच्च अधिकारी संज्ञान न लेते हुए प्रधान राम लाली पर कोई कार्यवाही करने से बच रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आखिर हरिराम वर्मा द्वारा की गई शिकायत को प्रशासन
No comments