Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ

सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश मे विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारम्भ की है। 

इसी क्रम मे आज अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत उचवल तिगावां तथा ग्राम पंचायत फत्तेपुर बरखेरा मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ कर, केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। इस विकास यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी देना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्य एवं संभावित विकास की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, भाजपा सेक्टर संयोजक मनीष गुप्ता, बूथ अध्यक्ष शिशुपाल यादव, प्रधान प्रतिनिधि प्रेमसागर सहित भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments