जनपद हरदोई में भाजपा के कार्यक्रम में उपस्थिति रही जिला पंचायत अध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारम्भ विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम मे आज अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र विकासखंड सुरसा बम्हनाखेड़ा मण्डल की ग्राम पंचायत हड़हा तथा ग्राम पंचायत हथियाई मे आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ कर, भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। इस विकास यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी देना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्य एवं जनहित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान रामश्री, ग्राम प्रधान जितेंद्र दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य कल्लू कश्यप, निर्भय सिंह, अशोक शुक्ला व जिला मंत्री अनु मोर्चा सुशील कनौजिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व् कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
No comments