Breaking News

खेतुई मे आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ

 केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने व् अंतिम पायदान के व्यक्ति तक जनहित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारम्भ "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के क्रम मे आज क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनु मोर्चा पीके वर्मा ने विकास खंड #अहिरोरी की ग्राम पंचायत #नयागांव मुबारकपुर व ग्राम पंचायत खेतुई मे आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का  शुभारम्भ कर, केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। 

इस विकास यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी देना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्य एवं वर्ष 2047 तक संभावित विकास की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह, सेक्टर संयोजक धनञ्जय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अहिरोरी, बूथ अध्यक्षगण, ग्राम प्रधानगण सहित भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments