Ghaziabad: इंदिरापुरम में बैंक कर्मचारी से साढ़े नौ लाख की लूट
गाजियाबाद : गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पेट्रोल पंप के कैशियर अजब सिंह ने बताया कि वह हर दिन कि तरह मंगल चौक स्थित एसबीआई शाखा में मंगलावर दोपहर 12 बजे अपने सेल्स सहायक दीपक कुमार के साथ बाइक से केश जमा करने गए थे। अजब सिंह बैग में रखे 9,56,850 रुपये गोदी में लेकर बाइक पर पीछे बैठे थे।
शाखा के बाहर बाइक रुकते ही आपचे बाइक सवार दो लोग आए और अजब के हाथ से बैग झपटकर कर ले गए। अजब ने चिल्लाते हुए बाइक सवारों का पीछा करना शुरू किया। दीपक भी लुटेरों के पीछे 200 मीटर तक भागे, भीड़ होने के कारण कुछ दूरी तक हेलमेट को देखकर पीछा किया, लेकिन दोनों तेजी से एनएच की ओर निकल गए।

No comments