पुलिस ने आठ लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आठ लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
हरदोई की पिहानी पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 2.10 ग्राम अफीम बरामद हुई है। सोमवार को पिहानी पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक से तीन अफीम तस्कर करावा तिराहा आने वाले हैं मुखबिर की सूचना पर कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक मुईन, हेड कांस्टेबल पवन सिंह संदीप कुमार ने घेराबंटी करते हुए बाइक सवार तीनो लोगों को पकड़ लिया।
आरोपियों से बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 8 लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि गुरनाम पुत्र सतनाम सिंह निवासी करावां फॉर्म थाना मझिला हरदोई के पास से अफीम बरामद हुई है बलजिंदर पुत्र सुखदेव निवासी करावां थाना मझिला जनपद हरदोई व सज्जाद अली पुत्र शब्बीर निवासी अंगने पुरवा करावां थाना मझिला जनपद हरदोई क्षेत्र में अफीम बेचने का काम करते हैं तीनों अफीम तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्जी करते हुए जेल भेज दिया गया है
No comments