स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और बयान, बोले- भाजपा की नारी वंदन योजना छलावा
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हिंदुओं की देवी माता लक्ष्मी पर विवादित बयान देने के बाद अब उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि भाजपा की नारी वंदन योजना एक छलावा है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान दिलाने की मेरी अपील पर जिस तरीके से भाजपा विरोध कर रही है, उससे प्रतीत होता है कि भाजपा देश की महिलाओ के सम्मान की घोर विरोधी हैं। भाजपा सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण व नारी वंदन योजना दिखावा व छलावा है। यदि महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा गंभीर होती तो महिलाओ के सम्मान में दिये गये बयान का विरोध नहीं करती।

No comments