Breaking News

राम मंदिर की फर्श संवारने का काम शुरू

 अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए मंदिर के प्रथम तल के कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब निर्माणाधीन राम मंदिर की फर्श को संवारने का काम शुरू कर दिया गया है।



श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को एक्स पर तस्वीरें जारी की हैं जिसमें कारीगर फर्श को सजाने संवारने काम करते हुए नजर आ रहे हैं।


राम मंदिर बेहद भव्य होगा और प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में देश-विदेश से मेहमान आएंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी।
मंदिर निर्माण के लिए बनी निर्माण समिति की बैठकें समय-समय पर होती रहती हैं जिसमें निरीक्षण के बाद निर्देश जारी किए जाते हैं।

No comments