हाथरस का मेला श्री दाऊजी महाराज राजकीय घोषित
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित करने पर अपनी मुहर लगा दी है। लंबे समय से श्री दाऊजी महाराज मेला को राजकीय घोषित करने की मांग उठ रही थी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाली हाथरस नगरी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
यूपी कैबिनेट की बैठक में हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित करने पर मंजूरी दे दी गई है।हाथरस विधायक सदर अंजुला माहौर ने पिछले दिनों राजकीय मेला घोषित किए जाने को लेकर नगर विकास मंत्री व सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि हाथरस विधायक सदर अंजुला माहौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक में मेला श्री दाऊजी महाराज को राजकीय मेला घोषित किए जाने को लेकर मुहर लग गई है। इसे लेकर नगर विकास मंत्री से फोन के माध्यम से वार्ता हो गई है। लंबे समय से आस्था से भरी इस मांग को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। अब आने वाले समय में सरकारी खर्चे पर धूमधाम से मेले का आयोजन हो सकेगा।

No comments