शौर्य प्रताप का इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
शौर्य प्रताप का इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
-विद्यालय परिवार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
हरदोई में विकास खंड की ग्राम पंचायत खसौरा की ग्राम प्रधान एवं हरपालपुर प्रधान संघ की अध्यक्ष भारती सिंह के पुत्र का शौर्य प्रताप सिंह का इंस्पायर अवार्ड के लिए राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन हुआ है शुक्रवार को जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र का सम्मान किया गया है
हरपालपुर कस्बे के जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र खसौरा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान एवं हरपालपुर विकासखंड की प्रधान संघ अध्यक्ष भारती सिंह के सुपुत्र शौर्य इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे चयन हुआ है शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र को विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित कक्षा 8 के छात्र शौर्य ने बताया कि उन्होने जल संरक्षण को लेकर एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसको लेकर उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष पति मिथिलेश सिंह भूरा, अमित पांडेय, अभिराम सिंह,ओम, प्रकाश गौरव पान्डेय, प्रेमचंद शर्मा, प्रतीक मिश्रा, हिमांशु सिंह, प्रशांत कुमार शर्मा, शिवेंद्र वीर विक्रम सिंह, दुर्गा मिश्रा मौजूद रहे।
No comments