Breaking News

राजस्थान में पांच बजे तक 68% से ज्यादा वोटिंग

 राजस्थान चुनाव 2023 के लिए मतदान समय समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने लिखा कि शांति पूर्वक और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रदेशवासियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और खासकर नव मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने लिखा कि आज राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन, विकास और विश्वसनीयता पर मुहर लगा दी है। 


मुझे पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के सुराज को अपनाया है और कांग्रेस के कुराज को ठुकराया है। राजे ने आरोप लगाते हुए लिखा कि झूठा वादा करने वाली कांग्रेस की गारंटियों को नकारा है और वादा निभाने वाली भाजपा पर भरोसा जताया है। इसलिए राजस्थान में अब अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा।

No comments