Breaking News

तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से पिकअप में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर

 उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। एटा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में लदी दो भैंस भी मर गईं। पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजा। 

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव पनवाह निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता (50) मंगलवार की सुबह पिकअप में दो भैंस को लादकर भोगांव रोड पर रुई मेले में बिक्री के लिए जा रहे थे। पिकअप को पुत्र चंद्रशेखर गुप्ता चला रहा था। नेशनल हाईवे पर साठिया बाग के पास पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

No comments