प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
-प्रेम में असफल होकर प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाया
हरदोई के पिहानी कोतवाली के जहानी खेड़ा चौकी के अंतर्गत पिहानी मोड ओवर ब्रिज के पास सीतापुर और शाहजहांपुर पैसेंजर से प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली।मृतक महिला व पुरुष दोनों में समधी समधन का रिश्ता है।सामाजिक लोक लज्जा के कारण दोनों ने मौत का रास्ता चुना है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानी खेड़ा चौकी के अंतर्गत पिहानी मोड ओवर ब्रिज के पास सीतापुर शाहजहांपुर पैसेंजर के सामने अचानक एक महिला व पुरुष कूद गए। लोग जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के समूह को कब्जे में लिया और पंचायत भरा। मृतक युवक की पहचान लखीमपुर खीरी जनपद के कोतवाली पसिगवा के सुहाना गांव निवासी रामनिवास पुत्र यदुवीर के रूप में हुई।बताया जाता है कि इसका प्रेम संबंध अपनी समधन थाना मैगलगंज के मुबारकपुर गांव से था।मृतक दोनों की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। जहानी खेड़ा चौकी इंचार्ज रामानंद मौके पर पहुंच कर घटना के विषय में साक्ष्य जुटा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कई दिनों से प्रेमी प्रेमिका फरार चल रहे थे। सामाजिक लोक लाज के डर से दोनों ने मौत का कदम उठाया है।
No comments