Breaking News

पाली कस्बे में चेयरमैन की मौजूदगी में निकाली गई अमृत कलश यात्रा

 पाली कस्बे में चेयरमैन की मौजूदगी में निकाली गई अमृत कलश यात्रा

-पाली बाजार के प्राथमिक स्कूल से शहीद आबिद खां के स्मारक स्थल तक निकली अमृत कलश यात्रा
-माटी से भरे अमृत कलश को हरदोई भेजा जाएगा, -जहां से लखनऊ और फिर दिल्ली भेजा जाएगा

-हरदोई में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र की मोदी सरकार के आह्वान पर शुरू हुए मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत मंगलवार पाली नगर में चेयरमैन रिज़वान खां की मौजूदगी में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। अमृत कलश यात्रा पाली बाज़ार के प्राथमिक स्कूल से शुरू होकर कारगिल शहीद आबिद खां के स्मारक स्थल पर पहुंची । 
पाली नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक बबलू दीक्षित ने बताया कि शासन की मंशारूप मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पाली नगर में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। चेयरमैन रिजवान खां की मौजूदगी में पाली के बाजार स्थित प्राथमिक स्कूल से शुरू हुई अमृत कलश यात्रा शिशु मंदिर चौराहा से होते हुए बरगद चौराहा होकर  आबिद खां के स्मारक स्थल पर पहुंची, जहां शहीदों को नमन किया गया। चेयरमैन रिजवान खां ने बताया कि देश की आजादी से लेकर देश की सुरक्षा के दौरान हमारे तमाम वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इन शहीदों को हम सभी नमन करते हैं । उन्होंने बताया कि माटी और चावल से भरे हुए इन अमृत कलश को जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। इसके बाद इन अमृत कलश को जिला मुख्यालय से लखनऊ भेजा जाएगा, और उसके बाद शासन के निर्देश पर इन अमृत कलश को दिल्ली भेजा जाएगा । जहां अमृत वाटिका के निर्माण में इस माटी का उपयोग किया जाएगा । इस मौके पर आरिफ खां, इस्लाम खां, दिलीप दीक्षित, मुकेश गुप्ता, बृजेश कुशवाहा, सचिन कुमार, राकेश कुमार, राजन शुक्ला, सहित नगर पंचायत के गणेश मिश्रा, श्याम जी अग्निहोत्री, अमित शुक्ला, गुलजार खां के अलावा रेहान खान आदि लोग मौजूद रहे।

No comments