Breaking News

चार विकेट पर भारत का स्कोर 100 रन के पार, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर

 आज एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम इंडिया 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले फाइनल से पहले इस मैच को तैयारी के तौर पर देखेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए हैं।



चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। गिल अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, सूर्या क्रीज पर नए हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल से निकालना चाहेंगे। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 109 रन है।61 गेंद में शुभमन गिल का अर्धशतक हो चुका है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक छह चौके और एक छक्का लगाया है। वह एक छोर संभालकर खड़े हुए हैं और भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद उनकी पारी पर निर्भर करती है। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन है।74 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा है। लोकेश राहुल 39 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेदी हसन ने उन्हें शमीम हुसैन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं।

No comments