दिल्ली-एनसीआर में आसमान में छाए बादल, मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगल दो घंटे में दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के कई स्थानों और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
दिल्ली में मंगलवार को धूलभरी तेज हवाएं चलने से दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा धुंधली हो गई। धूलकणों में बढ़ोतरी के कारण धूल भरे कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आलम यह रहा कि सुबह दृश्यता घटकर 1000 मीटर तक रह गई। पश्चिम उत्तर भारत में भयंकर गर्मी, वर्षा की कमी, मिट्टी फैलने और तेज हवा चलने से यह धूल भरा मौसम हुआ है। सुबह तीन बजे से छह बजे तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन में हवा की गति कम हो गई। इस कारण से धूल के कण बैठ गए। दिल्ली का मौसम

No comments