Breaking News

सर्वाधिक विधायक वाले जिलों में बरकरार रहा सपा का दबदबा

 समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में शत प्रतिशत विधायक वाले जिले में अपना दबदबा बरकरार रखा है। यहां पार्टी बढ़त बनाने में कामयाब रही। आजमगढ़ नगर पालिका परिषद गठन के बाद पहली बार सपा ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल किया है।


आजमगढ़ की सभी 10 सीट पर सपा का कब्जा है। यहां पहले नगर पालिका व पंचायत मिलाकर 13 सीटें थी, जो इस बार बढ़कर 16 हो गई हैं। आजमगढ़ मुख्यालय वासी सीट पर करीब 35 साल बाद सपा ने कब्जा जमाया है। इसी तरह यहां सपा दो से बढ़कर पांच सीट जीतने में कामयाब रही है। 

भाजपा दो से घटकर एक पर आ गई है। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 10 निर्दल जीते हैं। इसमें चार सपा के बताए जा रहे हैं। क्योंकि पार्टी ने इन नगर पंचायतों में उम्मीदवार नहीं उतारा था। इसी तरह अंबेडकर नगर की सभी पांच विधानसभा क्षेत्र पर सपा विधायक हैं। यहां निकाय चुनाव में सपा एक से बढ़कर दो हो गई, जबकि बसपा दो से घटकर एक पर आ गई है। 

भाजपा एक सीट पर बरकरार रही। इसी तरह तीन निर्दल में राजे सुल्तानपुर से सपा के बागी विनोद विजयी हुई है, जबकि टाडा से सबाना भी सपा से जुड़ी रही हैं। शामली में तीनों विधानसभा क्षेत्र पर सपा साबिज है। नगर निकाय चुनाव में यहां एक सीट पर सपा और दो पर रालोद विजेता रही, जबकि बसपा दो से घटकर एक पर आ गई और भाजपा एक से बढ़कर दो हो गई है। चार निर्दलीय जीतें हैं।

दरअसल, नगर निकाय चुनाव भले ही सीमित क्षेत्र और शहरी मतदाताओं के जरिए होते हैं। लेकिन, इनके संदेश दूरगामी होते हैं। साथ ही जब ये चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले उसके रिहर्सल के तौर पर लड़े गए हों, इनका महत्व और भी बढ़ जाता है। पिछड़ा वर्ग आरक्षण की नई व्यवस्था से हुए नगर निकाय के चुनाव नतीजों ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी कई महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं।

इस चुनाव ने रणनीतिक रूप से फिर चूके मुख्य विपक्षी दल सपा के लिए संदेश तो दिया ही है, पहली बार शत प्रतिशत नगर निगमों व अन्य निकायों में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाली भाजपा को भी अलर्ट किया है।

No comments