Hardoi News: पेट्रोल पंप कर्मी कमरे में मृत मिला
मौरावां। कस्बे के शीतल मोहल्ला स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो कर्मी उसे बुलाने गए। भीतर से बंद दरवाजा दस्तक देने पर भी नहीं खोला तो कर्मियों ने तोड़ा तो शव पड़ा देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने की पुष्टि हुई है।
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव लोकइयाखेड़ा निवासी हरिश्चन्द्र (50) शीतल मोहल्ला स्थित एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। वहीं बगल में बने कमरे में रुकता भी था। रविवार रात वह पेट्रोल पंप के बगल में कमरे में अंदर से दरवाजा बंदकर सो गया। सोमवार सुबह तक जब वह नहीं निकला तो साथियों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। मृत अवस्था में पड़ा देख सभी परेशान हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
इसमें हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक के भाई रामनारायण ने बताया कि हरिश्चंद्र ने शादी नहीं की थी। भाई ने कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। मृतक के भाई ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।

No comments