Breaking News

हरदोई : खत्री सभा कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

हरदोई: स्थानीय खत्री धर्मशाला में खत्री समाज की संस्था खत्री सभा हरदोई की आम सभा की बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए।चुनाव के लिये प्रस्तावित किये गए सभी नामों पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से अपनी सहमति प्रदान की। 

अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश नारायण खन्ना , मंत्री पद के लिए अनूप पुरी एवम कोषाध्यक्ष के रूप में संजय टंडन  निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने हरेराम पुरी, रविन्द्र नाथ सेठ एवम निवर्तमान अध्यक्ष  शैलेन्द्र खन्ना को उनकी वरिष्ठता के आधार पर संरक्षक मनोनीत किया। 

इसी क्रम में आलोक कपूर,अनिल महेंद्रा और गोपाल मेहरोत्रा को उपाध्यक्ष एवम अजय मेहरोत्रा, अनुज महेंद्रा व अजय टण्डन को सहमंत्री घोषित किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश खन्ना ने चन्द्र गोपाल टंडन को आय-व्यय निरीक्षक का प्रभारी, दीपक कपूर को मीडिया प्रभारी एवम सुमोद टण्डन को भण्डार मंत्री का प्रभार दिया। 
    
निवर्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र खन्ना ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों का माल्यर्पण कर शुभकामनाएं दीं।
     निर्वाचन के बाद पूरी टीम का शपथ ग्रहण कराया गया जिसमें सदस्यों के रूप में राकेश मेहरोत्रा,अशोक कपूर,अनिल मेहरोत्रा,नीरज कपूर,गोविंद नानवानी, सौरभ मेहरोत्रा,अभिषेक मेहरोत्रा, विशाल खत्री,संदीप भसीन,गौरव कपूर(पिहानी),राहुल कपूर (बिलग्राम),शशांक धवन,प्रेम आनंद,विजय तलवार एवम राजीव भल्ला को शपथ ग्रहण करवायी।
   नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रकाश खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा कि वो आने वाले समय में खत्री समाज के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे तथा खत्री समाज के नवयुवा सदस्यों के लिए विशेष रूप से एक टीम का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को बढ़ती भागीदारी को देखते हुए महिला खत्री सभा को और सशक्त बनाएंगे।नवनिर्वाचित समिति के मंत्री अनूप पूरी ने बताया कि कार्यकारिणी की प्रतिमाह बैठक हुआ करेगी जिसमें खत्री समाज के लोग अपने विचार या शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं।

No comments