Breaking News

छत पर सो रही नाबालिग से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

 हरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात छत पर सो रही नाबालिग लड़की के साथ तमंचे के बल पर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक के जाने के बाद किशोरी ने शोर मचाया तो दादी व चाची को जानकारी हुई। शुक्रवार की सुबह थाने पर पहुंची पीड़िता को उसकी चाची के साथ पुलिस ने छह घंटे तक थाने में बैठा रखा। आरोप है कि प्रभारी ने पीड़िता को डरा धमकाकर उससे छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया है।



थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की के पिता लुधियाना में मजदूरी करते हैं और मां का देहांत हो चुका है। वह अपने दृष्टिहीन बाबा के साथ वह घर पर ही रहती थी। गुरुवार की रात लगभग 12 बजे गांव का छटक्के (25) दीवार से चढ़कर छत पर आ गया। लड़की को अकेला देख तमंचा लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छटक्के के जाने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया। मौके पर दादी व चाची को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह पीडिता अपनी चाची के साथ थाने पहुंची, जहां छह घंटे तक बैठा रखा गया।

आरोप है कि प्रभारी ने उससे जबरन छेड़छाड़ का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

No comments